फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After 22 years, Ramadan fasting began in the cold season.

Meerut News: 22 साल बाद रमजान ठंड के मौसम में शुरू हुए रोजे

Thu, 19 Feb 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
After 22 years, Ramadan fasting began in the cold season.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माहे रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहला रोजा अकीतमंदों ने रखा। करीब 22 साल बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रमजान ठंड के मौसम में शुरू हुए हैं।
हाफिज शफीक अहमद और इमाम रईस मलिक आदि उलमाओं ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2004 में रमजान माह शरद मौसम में आया था। इसके बाद से लगातार यह गर्मी के महीने में आ रहा है। वर्ष 2005 से 2025 तक रोजेदारों ने भीषण गर्मी, लू और उमस के बीच लंबे समय तक रोजे रखे। कई बार रोजे की अवधि 17 से 18 घंटे तक पहुंच गई थी। रोजेदारों को प्यास और थकान का सामना करना पड़ा था। इस बार सर्द मौसम में रमजान आने से रोजेदारों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उलमा का कहना है कि रमजान इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का नवा महीना होता है। इस्लामिक कैलेंडर चांद की गति पर आधारित होता है जिसमें 12 चांद महीने में होते हैं। हर महीना चांद देखने से शुरू होता है और 29 या 30 दिन का महीना होता है। रमजान हर साल अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 10 से 12 दिन पहले खिसक जाता है। करीब 33 साल में पूरा मौसम चक्र पूरा करता है। रमजान माह के रमजान के पहले दिन बृहस्पतिवार को छोटे-बड़े एवं महिलाओं ने रोजा रखने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed