फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Afia murder case: 25 thousand rupees reward caught in encounter

आफिया हत्याकांड : 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा

Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Afia murder case: 25 thousand rupees reward caught in encounter
सरधना। गांव कालंद निवासी आफिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी कैफ को पुलिस मंगलवार को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एक दिसंबर को कालन्द गांव में मशरूफ व साहिल पक्ष में रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। गाली गलौज के बाद मशरूफ पक्ष ने साहिल को मारने के लिए घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल व तमंचों से करीब आठ राउंड फायरिंग की। परिवार के सदस्यों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। आठ साल की मासूम आफिया की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में चार नामजद मशरूफ, कैफ, शोहराब, कामरान व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मशरूफ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मंगलवार की रात गश्त के दौरान कालन्द रजबहे के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई जहां 25 हजार के इनामी आरोपी कैफ पुत्र नईम को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आफिया हत्याकांड में दो नामजद व पांच अज्ञात आरोपी फरार चल रहे हैं। इनके अलावा भी कुछ और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed