फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate's wife and nephew died after being crushed by a truck on the highway

UP: अधिवक्ता के परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, ट्रक ने पत्नी-भतीजे को कुचला, मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 31 Mar 2023 11:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2023 11:04 AM IST
सार

Meerut News : एक अधिवक्ता के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाईवे पर एक ट्रक ने वकील की पत्नी और भतीजे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Advocate's wife and nephew died after being crushed by a truck on the highway
सड़क हादसा

विस्तार

मेरठ के दौराला में हाईवे स्थित भराला कट पर ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजा को कुचल दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अधिवक्ता सुदेश कुमार की पत्नी शैली (32) बृहस्पतिवार को भतीजे उमंग (20) पुत्र विनेश कुमार के साथ बाइक पर मायके में थाना दौराला के गांव लोईया आई थी। यहां से लौटने के दौरान हाईवे पर भराला कट पर पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं हादसा देख हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


उधर, वीआईपी काफिले को हाईवे से निकलवाने के लिए जुटी पुलिस सूचना पर आनन-फानन मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हाईवे पर एकत्र लोगों और वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कुछ मिनट बाद ही पुलिस ने हाईवे से गुजरे आरएसएस के राष्ट्रीय सर संघ चालक मोहन भागवत के काफिले को निकलवाया। थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

फोन कॉल से हुई शिनाख्त
मृतक उमंग की जेब से मिले मोबाइल पर हादसे के बाद घर से कॉल आई थी। उस समय फोन दरोगा अबरार के पास था। वह शिनाख्त का प्रयास कर रहे थे। कॉल आने पर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतका शैली के गांव लोईया में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक शैली के बेटा अक्षय और बेटी जिया है। मां की मौत के बाद उनके भी आंसू नहीं थम रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

हाईवे पर खतरनाक हो गया है कट
सिवाया टोल प्लाजा के पास कट बहुत ही खतरनाक हो रहा है। सिवाया भराला झाल पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। टोल प्लाजा से बचकर वाहन स्वामी वहां से निकलते हैं। यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था के आगे पुलिस के दावे फेल

उमंग के पिता की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
मृतक उमंग के पिता विनेश कुमार की करीब दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह गांव के ही स्कूल में शिक्षा मित्र थे। उमंग की मौत के बाद उसकी मां आदेश और भाई अंशुल और बहन स्वेता का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed