फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocates of West UP will do judicial work from today

Meerut News: वेस्ट यूपी के अधिवक्ता आज से करेंगे न्यायिक कार्य

Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates of West UP will do judicial work from today
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अधिवक्ताा रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एवं संयोजक अमित कुमार दीक्षित ने बताया कि वेस्ट यूपी के वकील बुधवार को फिर से न्यायिक कार्य करेंगे। इससे पहले गाजियाबाद जिला जज के न्यायालय में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

संयोजक अमित कुमार दीक्षित ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि बुधवार से पश्चिम के अधिवक्ता न्याय कार्य करेंगे। जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अविलंब सहयोग एवं समर्थन प्रदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन






जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नहीं करेंगे कार्य

वहीं, दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह एवं महामंत्री पंडित आनंद कश्यप ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर न्यायालय के अंदर लाठीचार्ज पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने उनसे सहयोग मानते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने के लिए कहा है। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने उनके सहयोग मांगने पर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है। महामंत्री आनंद कश्यप ने बताया कि यदि जिला बार एसोसिएशन का कोई अधिवक्ता कार्य करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed