फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate was stripped naked in the forest, beaten, made to drink urine, saved his life by running in the fields

Meerut News: अधिवक्ता को जंगल में नग्न कर पीटा, पेशाब पिलाया, खेतों में दौड़कर बचाई जान

Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate was stripped naked in the forest, beaten, made to drink urine, saved his life by running in the fields
मेरठ/गंगानगर। एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता को उसके तीन परिचित युवक बंधक बनाकर जंगल में ले गए। अन्य दोस्तों को वीडियो कॉल पर लेकर अधिवक्ता को नग्न कर बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा। पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया। विरोध करने पर हौज में मुंह डुबो दिया। किसी तरह अधिवक्ता नग्न हालत में दो किलोमीटर तक खेतों में दौड़कर हाईवे पहुंचे और लोगों से मदद मांगी। रजपुरा चौकी पुलिस को जब घटना बताई तो पुलिस ने घटनास्थल इंचौली थाने का बता दिया। सोमवार दोपहर को पीड़ित ने इंचौली थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

30 वर्षीय अधिवक्ता कुछ समय पहले तक मेरठ कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। पांच महीने पहले वह गुवाहाटी में शिफ्ट हो गए। तीन दिन पूर्व वह अपने कागजात में गड़बड़ी ठीक कराने सीसीएसयू में आए थे। यहां पर कई दिन लगने के कारण गंगानगर के एक होटल में रुक गए। रविवार शाम को उन्हें दो परिचित गौतम सिवाच और कमल गुर्जर परिचित मिल गए। उन्होंने अधिवक्ता से शादी की दावत देने के लिए कहा। जिसके बाद अधिवक्ता उनके साथ चले गए।
विज्ञापन

बक्सर टेंपो स्टैंड के पास बातचीत के दौरान एक युवक ने अधिवक्ता की पत्नी के फोटो पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने अपने साथी विशाल को बुला लिया। तीनों युवक रात आठ बजे अधिवक्ता को जबरन बाइक से सिखेड़ा रजबहे के किनारे स्थित नलकूप पर लेकर पहुंचे। तीनों ने अन्य दोस्तों को लाइव कॉल किया। अधिवक्ता को नग्न कर दिया। बेल्ट और डंडे से बुरी पीटा। पानी मांगा तो उसे पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया। करीब एक घंटे तक आरोपी दरिंदगी करते रहे। आरोपियों ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। वीडियो कॉल पर मौजूद एक दोस्त ने कहा कि यह वकील है पुलिस में शिकायत कर देगा। इस पर एक आरोपी ने कहा कि यह जिंदा रहेगा तभी किसी को कुछ कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छीने हुए रुपये से शराब खरीदने गए
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि पिटाई के एक घंटे बाद तीनों आरोपी उससे छीने रुपये से शराब खरीदने के लिए चले गए। धमकी दी कि अगर यहां से भागा तो जिंदा नहीं रहेगा। तीनों के जाने के बाद अधिवक्ता नग्न अवस्था में दो किलोमीटर खेतों में दौड़कर एनएच-34 पर पहुंचा। वहां लोगों से मदद मांगी। एक युवक ने उनको कपड़ा दिया। कुछ दूरी पर स्थित गंगानगर की रजपुरा चौकी को सूचना दी गई। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पूछकर बताया कि यह इंचौली थाने में लगता है। फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मी उसे गंगानगर स्थित होटल के कमरे तक छोड़कर आए। सोमवार दोपहर में पीड़ित इंचौली थाने पहुंचा और तहरीर दी।




ऐसा लगा मानो अंतिम क्षण हैं
अधिवक्ता खुद के साथ हुई बर्बरता को बताते हुए बुरी तरह रो पड़े। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसका सिर नलकूप की हॉज में भरे पानी में डुबो दिया। उस वक्त एक क्षण के लिए लगा मानो यह मेरे जीवन के अंतिम क्षण हैं। फिर किसी तरह उन्होंने खुद को छुड़ाया और सिर बाहर निकाला। आरोपियों ने फिर से उसे पीटा।



पत्नी सुंदर है, नंबर चाहिए
अधिवक्ता के अनुसार कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई है। सोशल साइट के माध्यम से युवकों ने उनकी पत्नी का फोटो देख लिया। आरोपी युवकों ने अधिवक्ता से कहा कि तुम्हारी पत्नी बहुत सुंदर है उसका मोबाइल नंबर दे दो।



आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

मुख्य आरोपी गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी, दूसरा गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी और तीसरा कसेरूबक्सर है। अधिवक्ता के अनुसार पिटाई के दौरान एक युवक ने कहा कि पुलिस के पास जाएगा तो भी दिक्कत नहीं है, मुआवजे का बहुत पैसा है पुलिस को मैनेज कर लेंगे, तू कुछ नहीं कर पाएगा।


वर्जन
सभी के साथ में शराब पीने की बात सामने आई है। युवकों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जा रही है। जो भी सामने आएगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed