फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate suicide case: BJP MLA Dinesh Khatik had threatened Advocate from village head

मेरठ: भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने अधिवक्ता के घर ग्राम प्रधान से दिलवाई थी धमकी 

Sun, 14 Feb 2021 02:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Advocate suicide case: BJP MLA Dinesh Khatik had threatened Advocate from village head
meerut suicide, meerut police - फोटो : amar ujala
मेरठ के गंगानगर में अधिवक्ता की मौत के असली जिम्मेदार कौन है, इसका राज पुलिस की जांच में खुल जाएगा। दो दिन पहले विधायक ने निडावली ग्राम प्रधान मुनेंद्र को ईशापुरम भेजकर अधिवक्ता को धमकी दिलाई थी। इसका जिक्र अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में भी  किया है। तभी से अधिवक्ता परेशान थे। 
विज्ञापन


ईशा पुरम में अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर की मौत के मामले में भाजपा के विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ अधिवक्ता व पीड़ित परिवार में जबरदस्त आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने बताया कि विधायक ने पहले तो पंचायत बुलाकर ओंकार सिंह तोमर को बेइज्जत किया। जबरन समझौते का दबाव पंचायत में दिया गया। मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ, अब विधायक ने 2 दिन पहले अपने करीबी निडावली के प्रधान मुनेंद्र को अधिवक्ता के घर ईशापुरम में भेज दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधान मुनेंद्र के साथ उसके कई साथी भी मौजूद थे। जिन्होंने अधिवक्ता को उसके ही घर पर धमकी दी कि समझौते में जो भी पैसा जेवरात और गाड़ी देना तय हुआ है, उसको वह तुरंत दे दे। अन्यथा विधायक दिनेश खटीक पुलिस से कहकर इतने मुकदमे दर्ज करा देंगे कि जिंदगी भर चक्कर काटते रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि तभी से ओंकार तोमर परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी करने वाला कदम उठाया है। दो दिन पहले विधायक के द्वारा प्रधान की धमकी का जिक्र सुसाइड नोट में भी किया गया है। 

विधायक पुलिस से इलाज करा देंगे
पीड़ित परिवार ने गंगानगर पुलिस से बताया है कि भाजपा विधायक दिनेश खटीक बार-बार अधिवक्ता को धमकी दिलाते थे। विधायक के साथी भी धमकी देते कि विधायक दिनेश खटीक पुलिस से कहकर ऐसा इलाज कर देंगे कि चक्कर काटते रह जाओगे। बताया जा रहा है कि यह सुनकर अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर और भी परेशान हो जाते थे। 

दूसरा मुकदमा लिखवाने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता और उसके परिवार के खिलाफ एक और मुकदमा लिखवाने की तैयारी चल रही थी। अबकी बार लड़की पर तेजाब फेंकने के प्रयास का आरोप लगाने की बात चल रही थी। इसकी जानकारी लगने पर अधिवक्ता मुनेंद्र सिंह बहुत ही परेशान थे। उन्होंने कई लोगों से फोन पर बातचीत भी की। बताया जा रहा है इसी सिलसिले में निडावली प्रधान मुनेंद्र ईशापुरम में अधिवक्ता के घर पर बात करने के लिए आए थे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed