{"_id":"68c79912eb4c0f0c360cbce2","slug":"advocate-son-goes-missing-after-he-talks-about-suicide-in-an-audio-clip-after-being-cyber-cheated-in-baghpat-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑडियो क्लिप में सुसाइड की बात कहकर अधिवक्ता का बेटा लापता, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में दिखा वंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑडियो क्लिप में सुसाइड की बात कहकर अधिवक्ता का बेटा लापता, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में दिखा वंश
Mon, 15 Sep 2025 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:15 AM IST
सार
बागपत में साइबर ठगी होने पर ऑडियो क्लिप में सुसाइड की बात कहकर अधिवक्ता का बेटा लापता हो गया। बली गांव के रहने वाले विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार ने कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
advocate son missing
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में साइबर ठगी होने के बाद बली गांव के अधिवक्ता नरेंद्र पंवार का बेटा बीए का छात्र वंश पंवार ऑडियो क्लिप में सुसाइड की बात कहकर घर से चला गया। इसका पता चलते ही परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसमें अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी।
बली गांव के अधिवक्ता नरेंद्र पंवार ने बताया कि उनका बेटा वंश श्रीराम कॉलेज में बीए का छात्र है, जो शनिवार को घर पर ही था। दोपहर श्रीराम कॉलेज से घर वापस आया और फोन रखकर चला गया।
फोन में वंश की एक ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली, जिसमें वंश ने तीस हजार रुपये की साइबर ठगी होने के बारे में बताया। इसके बाद साइबर ठगी से परेशान होकर घर छोड़ने और जिंदा नहीं रहने की बात कही। रिकार्डिंग सुनते ही परिवार के सदस्यों ने वंश की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
बली गांव के अलावा आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में भी तलाश किया, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला। इसके चलते रविवार को कोतवाली में अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है, उसकी बरामदगी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

Trending Videos
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी की फुटेज में दिखा वंश
अधिवक्ता के बेटे वंश की तलाश में जुटी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वंश नजर आया।
अधिवक्ता के बेटे वंश की तलाश में जुटी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वंश नजर आया।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद मेरठ में वंश के दिखाई देने की जानकारी मिली तो परिवार वालों ने वहां जाकर भी तलाश किया। इसके चलते देर रात तक वंश की तलाश जारी रही।