{"_id":"5cff763ebdec2207917938b4","slug":"advocate-rucks-on-robbery-cases-protest-at-ssp-office-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: लूटपाट की वारदातों पर भड़के अधिवक्ता, एसएसपी ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: लूटपाट की वारदातों पर भड़के अधिवक्ता, एसएसपी ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन
Tue, 11 Jun 2019 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को शांत करते एसपी सिटी सतपाल अंतिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर क्षेत्र में नोटरी अधिवक्ता के घर वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट और अंसारी रोड पर वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूट की घटनाओं से भड़के जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए अधिवक्ताओं ने घटनाओं के जल्द खुलासे के साथ ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पर कानून व्यवस्था संभाल पाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की।
विज्ञापन
जिला बार संघ के अधिवक्ता मंगलवार सुबह से ही कार्य से विरत रहे और एसएसपी ऑफिस पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। यहां अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल रहे। उन्होंने नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति सेवानिवृत्त डॉक्टर प्रेमदत्त शर्मा को बंधक बनाकर की गई लूटपाट के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की पत्नी से अंसारी रोड पर हुई चेन लूट पर नाराजगी व्यक्त की और दोनों ही लूट की वारदातों में जल्द खुलासा करने की मांग की। साथ अधिवक्ता नई मंडी कोतवाल को हटाने की मांग पर भी अड़ गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को जल्द वारदात का खुलासा करने का भरोसा जताया ओर उन्हें मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।