अधिवक्ता ने 315 बोर के तमंचे से पत्नी के सीने में तो... खुद का उड़ाया भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बीमारी के कारण तनाव में चल रहे एक अधिवक्ता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के नजीबाबाद मार्ग पर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता जितेंद्र पर्सवाल (50) सोमवार रात पत्नी ममता (40) के साथ कमरे में सोए थे। उनका 14 साल का पुत्र अक्षय दूसरे कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे जितेंद्र ने तमंचे से पहले पत्नी की सीने में गोली मारकर हत्या की। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज से बेटे अक्षय के साथ पड़ोस के लोग भी जितेंद्र के कमरे की ओर दौड़े। कमरे में ममता का शव सोफे पर और जितेंद्र का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था।
अफवाह फैल गई कि दंपति की हत्या कर दी गई
उधर, क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि दंपति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो असलियत सामने आई। एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अधिवक्ता जितेंद्र कई साल से बीमार थे। उनका गाजियाबाद से इलाज चल रहा था। उनकी बड़ी बेटी निधि कानपुर से आईआईटी कर रही है। बेटा अक्षय कक्षा आठ का छात्र है। उन्होंने कई साल से वकालत भी छोड़ रखी थी। सीओ सिटी के मुताबिक गजेंद्र बीमारी के चलते मानसिक रोगी हो गए थे। इसी के चलते उन्होंने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मारी।
दो तमंचों से दिया घटना को अंजाम : पुलिस के मुताबिक जितेंद्र ने घटना को अंजाम देने के लिए दो तमंचों का इंतजाम किया। ममता को तमंचों के बारे में मालूम था या नहीं यह किसी को नहीं पता। ममता के शव के पास चाय का कप रखा था। कप में आधी चाय थी। माना जा रहा है कि ममता की हत्या करने से पहले जितेंद्र ने ममता को चाय में कोई नशीला पदार्थ दिया हो। लोगों का मानना है कि जितेंद्र ने पत्नी को नशीला पदार्थ इसलिए दिया होगा ताकि वह प्रतिरोध न कर सके। जितेंद्र ने पत्नी की हत्या 315 बोर के तमंचे से की और खुद को 12 बोर के तमंचे से गोली मारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/