{"_id":"630147e4b4b8cb04af4a1dec","slug":"advocate-assaulted-and-robbed-in-the-court-city-news-mrt6018228132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट और लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट और लूट
विज्ञापन
कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट और लूट
मेरठ। कचहरी में अधिवक्ता अरविंद सिंह के चेंबर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। अरविंद सिंह ने अधिवक्ता दीप्ति चौधरी और उसके साथी सोमिल उर्फ चीनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
गंगानगर डिफेंस कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को उनके चेंबर में अधिवक्ता दीप्ति चौधरी आई थीं। उन्होंने उसे चेंबर से जाने को कह दिया था। इसी बात से नाराज होकर शाम करीब 7:00 दीप्ति चौधरी अपने साथी सोमिल उर्फ चीनू के साथ आईं। आरोप है कि चीनू ने कनपटी पर तमंचा ताना और पिटाई की। दीप्ति के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया। बाद में धमकी देकर चले गए।
घटना की जानकारी होने पर शनिवार को अधिवक्ताओं की मीटिंग हुई। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में कंकरखेड़ा निवासी दीप्ति चौधरी और गंगानगर निवासी सोमिल उर्फ चीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।