फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adulterated till milk-cheese, turmeric oil and chilli, 104 samples out of 200 food items failed

मिलावट का जहर: क्या खाएं? दूध-पनीर, हल्दी-तेल और मिर्च तक मिलावटी, 200 खाद्य पदार्थों में से 104 नमूने फेल

Mon, 29 Aug 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

एफएसडीए द्वारा मेरठ में जारी की गई 200 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट में 104 नमूने जांच में फेल निकले हैं। मिलावट करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने पिछले वर्ष 23 लाख 15 हजार जुर्माना वसूला है, उसके बाद भी मिलावटखोर नहीं सुधर रहे हैं। इस साल अब तक 200 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
Adulterated till milk-cheese, turmeric oil and chilli, 104 samples out of 200 food items failed
खाद्य पदार्थों में मिलावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाएं तो क्या खाएं... मिलावट से शायद ही कोई खाने की चीज अछूती रह गई है। मुनाफे के लिए मिलावटखोर दूध-पनीर, तेल, मिर्च, हल्दी जैसी रोजमर्रा की चीजों को धीमा जहर बनाकर बेच रहे हैं। इस कारण मनुष्य का शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है।

विज्ञापन


सख्त कार्रवाई न होने के कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। इस साल अगस्त तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा लिए गए 200 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 104 नमूने जांच में फेल निकले हैं। इनमें 47 अधोमानक हैं, 22 असुरक्षित हैं और 35 मिथ्याछाप के मामले हैं।
विज्ञापन


हल्दी में मेटानिल येलो केमिकल की मिलावट निकली है, मिठाइयों को चमकाने के लिए ज्यादा मात्रा में फूड कलर मिलाया गया था। सरसों के तेल में पाम आयल निकला है। मिलावट करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने 43 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है, हालांकि मिलावटखोर फिर भी सुधर नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लचर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के कारण मिलावटखोरों पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कस पाता है। मिलावट के लगभग सभी मामलों में जुर्माना लगता है। सजा नहीं हो पाती है। जिले में पिछले पांच साल में सजा का कोई मामला नहीं है। हालांकि, भारतीय दंड संहिता में मिलावटखोरों पर कड़ी सजा का प्रावधान है, लेकिन मिलावट से संबंधित 90 फीसदी     मामले प्रशासनिक कोर्ट में स्थानांतरित हो जाते हैं, जिस कारण वह न्यायालय की कार्रवाई से बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut:  हल्के विरोध के बीच MDA ने मुक्त कराई साढ़े चार हेक्टेयर जमीन, दो घंटे दनादन गरजे चार बुलडोजर

यह वसूला गया जुर्माना
2021-22        43.65 लाख
2020-21        41.33 लाख
2019-20        70.88 लाख
2018-19         60.73 लाख  

दिल-गुर्दे और आंत के  लिए खतरनाक
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि मिलावटी खाने से किडनी और पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। ऐसे खाने से दूर रहें। मिलावटी तेल और घी का दिल पर तेजी से असर होता है। धमनियों में चिकनाई जम जाती है। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

दावा : जारी है कार्रवाई
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाते हैं और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed