{"_id":"5577e5f6370643846e69f28c3741d76c","slug":"admission-in-ccsu-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू 19 अक्तूबर से भरवाएगी बैक परीक्षा फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू 19 अक्तूबर से भरवाएगी बैक परीक्षा फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 की बैक परीक्षा के फार्म भरवाने की तिथि तय कर दी है। 19 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा नवंबर के आखिर में शुरू करने की योजना है। कॉलेजों में फार्म 30 अक्तूबर तक जमा होंगे।
विज्ञापन
मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र-छात्राएं जो बैक परीक्षा देना चाहते हैं वह उक्त तिथि के अंदर ऑनलाइन फार्म भरकर संबंधित कॉलेजों में जमा कर सकते हैं। सत्र 2014-15 के ग्रेजुएशन रेग्यूलर और प्राइवेट, पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राइवेट, एलएलबी और एलएलएम के सभी वर्षों के छात्र फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuonline.in पर हैं। फार्म 19 अक्तूबर से लेकर 28 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। 30 अक्तूबर को कॉलेज और दो नवंबर तक विवि में जमा होंगे। विवि ने आदेश जारी कर दिया है। छात्रों के लिए सुझाव है कि अंतिम तिथि के चक्कर में न पड़े। अंत में वेबसाइट पर लोड बढ़ने की वजह से परेशानी होती है। गौरतलब है कि मेरठ और सहारनपुर मंडल में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बैक परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन
अहम यह है कि पूर्व कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने बैक परीक्षा अलग से कराने की व्यवस्था खत्म कर दी थी। वर्तमान कुलपति प्रो. एनके तनेजा बैक परीक्षा अलग से कराने का निर्णय किया है। रिजल्ट के लिए छात्रों को जुलाई तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।