{"_id":"68322ad8b41c52ed6600fb7c","slug":"administration-busy-in-preparing-for-nauchandi-fair-meerut-news-c-72-1-mrt1062-134120-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
मेरठ। 28 मई से शुरू होने वाले नौचंदे मेले के लिए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। शहर का नौचंदी मेला पूरे एशिया के बड़े मेलों में शुमार है। हर साल होली के दूसरे रविवार को परंपरागत रूप से इसका उद्घाटन होता है। मेले में खेल-खिलौनी के साथ ही खान-पान की दुकानें, मौत का कुआं और झूले आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
अदालत के आदेश पर नौचंदी मेले को एक साल जिला पंचायत और एक साल नगर निगम लगाता रहा है। अब इसे प्रांतीय मेला घोषित किया जा चुका है, जिसे लगाने की जिम्मेदारी अब जिला प्रशासन की है। इस बार भी मेले को आकर्षक और भव्य बनाने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने बताया कि 25 करोड़ से नौचंदी मेला सुधार परियोजना तैयार की गई है। बाजार में शिल्पकारों, कारीगरों और बैंडबाजा, कैंची, स्पोर्ट्स आदि उत्पाद के स्थानीय निर्माताओं को अपना काम दिखाने के लिए मंच मिलेगा। तह बाजारी, झूले, सर्कस के टेंडर की प्रक्रिया पूर हो गई है। पटेल मंडप में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी निर्धारित हो गए है।