{"_id":"61b11abaf3372b120f1087d6","slug":"aditya-murder-case-the-reason-is-not-clear-in-the-post-mortem-report-the-viscera-kept-safe-city-news-mrt568194567","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित रखा
मेरठ। परतापुर के रिठानी में नौवीं के छात्र आदित्य शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्याकांड उलझ गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ और विसरा सुरक्षित रखा गया है। अब फोरेंसिक लैब में विसरा भेजा जाएगा। तभी मौत का कारण पता चलेगा। वहीं, छात्र के परिजनों ने सहपाठी चित्रांश और उसके परिजनों पर शक जाहिर किया है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी कि दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
रिठानी निवासी आदित्य मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन नहीं लौटा। आदित्य के साथ ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र चित्रांश को आखिरी बार उसके साथ देखा गया। चित्रांश ने झाड़ियों के पास आदित्य को छोड़ना बताया था, वहीं पर बुधवार सुबह शव मिला। इसके चलते चित्रांश पर ही अधिक शक है।
पुलिस ने बताया कि चित्रांश से पूछताछ की गई, मगर दूसरे दिन भी हत्याकांड में महत्वपूर्ण सुराग नहीं जुटाए जा सके। पोस्टमार्टम में आदित्य के शरीर पर दो मामूली चोट बताकर पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह रही है। आदित्य के ताऊ गिरीश शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़क पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
---
वेस्ट में ब्रहाण समाज की होगी महापंचायत
- आदित्य के ताऊ गिरीश शर्मा ने कहा कि उनके भतीजे की हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोगों की महापंचायत करेंगे। इसमें वेस्ट यूपी से समाज के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर परतापुर के मोबाइल नंबर की जांच होनी चाहिए कि हत्याकांड से जुड़े संदिग्ध लोगों को बचाने के लिए उन्हें कौन लोग फोन कर रहे हैं।
परिवार का आरोप, थप्पड़ के बदले में मारा आदित्य
- पीड़ित परिवार के मुताबिक आदित्य का ट्यूशन में एक सहपाठी से विवाद हुआ था। आदित्य ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसके बदले में छात्र ने परिजनों को बुलाकर आदित्य की हत्या की और शव झाड़ी में फेंक दिया। सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी कैद हो गए। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है।
--
चित्रांश समेत कई से पूछताछ
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि चित्रांश समेत कई युवकों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण नहीं पता चला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ युवक दिखाई दिए है। जिनका पता लगाने में भी पुलिस जुटी है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।