{"_id":"68e7f60c0a6faec68d0ce374","slug":"adil-murder-case-inami-hamza-caught-by-delhi-police-in-an-encounter-video-was-made-of-shooting-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदिल हत्याकांड: इनामी हमजा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, सीने में गोलियां मारते हुए बनाया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिल हत्याकांड: इनामी हमजा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, सीने में गोलियां मारते हुए बनाया था वीडियो
Thu, 09 Oct 2025 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:21 PM IST
सार
Meerut News: 30 सितंबर को जुलमकर और हमजा लोहियानगर से आदिल को बुलाकर ले गए थे। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में दोनों ने आदिल की हत्या की थी। हमजा ने गोली मारते हुए वीडियो भी बनाया था। जुलकमर को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लोहियानगर के कपड़ा विक्रेता आदिल हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी हमजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से एक अत्याधुनिक पिस्टल, तीन कारतूस और रानी बाग थाना क्षेत्र से चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी ने अपने साथी जुलकमर के साथ आदिल की सीने में गोलियां मारने का वीडियो बनाया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, हमजा की गिरफ्तारी होने पर मेरठ पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
आदिल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि मेरठ निवासी वांछित बदमाश हमजा के बारे में एक सूचना मिली। पुलिस टीम ने बुधवार आधी रात के आसपास आरोपी को डीडीए जल बोर्ड बिल्डिंग, रोहिणी के पास एक स्कूटी पर जाते देखा। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जल्दबाजी में उसकी स्कूटी सड़क पर फिसल गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली हमजा के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में कपड़ा व्यापारी को गोली मारते हुए आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथियों के साथ मिलकर की थी दोस्त की हत्या
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी आरोपी हमजा ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों संग मिलकर अपने दोस्त आदिल की सीने में नजदीक से तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में उसने वसी नाम के व्यक्ति को भी गोली मारकर घायल किया था।
कुछ दिन पहले उसके करीबी सहयोगी जुलकमर को लिसाड़ी गेट और लोहियानगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि वह मौके से भाग गया था। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी हमजा हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल है।

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था जुलकमर।
- फोटो : अमर उजाला
बी-वारंट दाखिल कर यहां लाया जाएगा
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली पुलिस की ओर से लिखित में हमजा की गिरफ्तारी के बारे में बताया नहीं गया है। वहां से लिखित में आने पर लोहियानगर थाना पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाकर बी वारंट लेकर उसे यहां लेकर आएगी। यहां बाद में उससे आदिल हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी और मोबाइल आदि बरामद किया जाएगा।

ये है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी आदिल को 30 सितंबर की शाम उसके दोस्त हमजा और जुलकमर घर से बुलाकर ले गए थे। एक अक्तूबर की सुबह आदिल का शव लोहियानगर थाना क्षेत्र में चकरोड किनारे नरहाड़ा के किसान उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की हौद पर मिला था। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। दहशत फैलाने के लिए आदिल को गोली मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

वीडियो में जुलकमर पिस्टल से आदिल को गोली मारता दिख रहा है। हमजा ने इसका वीडियो बनाया था। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। दोनों की पहचान होने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। चार अक्तूबर को पुलिस ने जुलकमर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। इस दौरान हमजा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पांच टीम लगाई थी।