फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adil Chaudhary again became SP Meerut district president

मेरठ: आदिल चौधरी फिर बने सपा के महानगर अध्यक्ष, कतार में थे कई मुस्लिम चेहरे

Thu, 04 Feb 2021 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Adil Chaudhary again became SP Meerut district president
adil chaudhary sp - फोटो : social media

मेरठ में सपा नेता आदिल चौधरी को एक बार फिर (तीसरी बार) महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौड़ में शहर के कई मुस्लिम चेहरे थे, मगर बाजी आदिल के हाथ लगी। इसकी वजह उनकी साफ छवि के साथ-साथ जिलाध्यक्ष, शहर विधायक और अतुल प्रधान का करीबी होना रहा। ये तीनों इन्हीं को महानगर अध्यक्ष बनाना चाहते थे। सपा हाईकमान से उन्होंने सिफारिश की थी।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व महानगर अध्यक्ष इसरार सैफी, आदिल अंसारी, गुलशेर राणा, जानू चौधरी और शकील भारती आदि थे। सपा के दिग्गज माने जाने वाले नेता भी अपने-अपने करीबी को महानगर अध्यक्ष बनाना चाहते थे, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


आदिल चौधरी साल 2000 से पार्टी में हैं। 2002 में सपा की कार्यकारिणी के सदस्य बने और 2004 में शहर विधानसभा अध्यक्ष। साल 2007 में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए और 2011 में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव। इसी साल मेरठ दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़े और 50 हजार वोट मिले, तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी, तो 2013 में उन्हें महानगर अध्यक्ष बना दिया गया। 2017 में फिर दक्षिण से टिकट मिला, मगर गठबंधन होने के कारण यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई और वह चुनाव नहीं लड़ सके।


साल 2018 में उन्हें फिर महानगर अध्यक्ष बनाया गया। 2019 में कार्यकारिणी भंग कर दी गई। महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को उनका पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने जिम्मेदारी को निभाएंगे। वहीं,  सपा नेता सम्राट मलिक को युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed