फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   adikaario ki laaparvaahi , bhugat rahi janta

अधिकारी की लापरवाही, भुगत रही जनता बेचारी  

Tue, 13 Mar 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Mar 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
adikaario ki laaparvaahi , bhugat rahi janta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की टूटी सड़कोें की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। नगर निगम, पीडब्लूडी, एमडीए, आवास विकास द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में भले ही लाखों रुपये खर्च कर सभी सड़कों को दुरुस्त करना दर्शाया गया हो, लेकिन धरातल पर हालात कुछ अलग है। ऐसा ही हाल जलीकोठी से खैरनगर चौराहा और बच्चा पार्क तक का है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने सोमवार को जलीकोठी से खैरनगर चौराहा और फिर बच्चा पार्क तक मार्ग का दौरा किया। सड़क पर गड्ढों की भरमार मिली।  इसके अलावा वैली बाजार चौराहा से खैरनगर मार्ग की हालत भी खस्ता हो चुकी है। शिकायतों के बाद भी निगम ने अभी तक समाधान नहीं किया। आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खैरनगर में थोक और फुटकर दवा बाजार है, जहां मेरठ मंडल से लोग दवाइयां खरीदने आते हैं। मेरठ केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण रोज यहां जाम लगता है। उन्होंने 30 जनवरी को इस संबंध में नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाइल्स की जगह पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। नगरायुक्त ने इस संबंध में निगम के चीफ इंजीनियर को निर्देश भी जारी कर दिए थे, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी। इसके अलावा कांग्रेस नेता मनजीत सिंह कोछड़, शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा और उपाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद के अनुसार वे भी इस संबंध में मंडलायुक्त और नगरायुक्त से सड़क की हालत सुधारने की मांग कर चुके हैं। व्यापारी गुड्डू, नरेश चंद गुप्ता, अरुण शर्मा, सुशील गर्ग आदि का कहना है कि उन्होंने मंडलायुक्त से मांग की है कि इस मार्ग का निर्माण कराकर जनता को इस समस्या से मुक्ति दिलाएं। 
विज्ञापन


जल्द निकाले जाएंगे टेंडर
जली कोठी से खैरनगर चौराहा बच्चा पार्क तक सड़क को गड्ढामुक्त कराने और खैरनगर दवा बाजार की सड़क बनाने का एस्टीमेट बनकर तैयार है। जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। शीघ्र ही सड़क गड्ढामुक्त होंगी। -कुलभूषण वार्ष्णेय, चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed