{"_id":"60282f7f8ebc3ee9683937f1","slug":"adhiveshan-on-21-feb-meerut-news-mrt525240926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास विश्व महापीठ का अधिवेशन 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास विश्व महापीठ का अधिवेशन 21 को
विज्ञापन

मेरठ। नई बस्ती लल्लापुरा स्थित बीके इंटर कालेज में आयोजित बैठक में 21 फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले गुरु रविदास विश्व महापीठ संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। अधिवेशन दुष्यंत गौतम अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महापीठ (सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा) एवं हरिद्वार से विधायक रविदासचार्या सुरेश राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महापीठ की अध्यक्षता में किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे।
महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चरणसिंह लिसाड़ी ने बताया कि अधिवेशन में देशभर के रविदासी साधू-संतों, महात्माओं, डेरा प्रमुखों, रविदासी समाज के प्रतिनिधियों के अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या शामिल होंगी। केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति बढ़ाने के निर्णय पर केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया तथा रामदास अठावले का रविदास महापीठ के द्वारा अभिनंदन भी किया जाएगा। महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन तैयारियों को लेकर हुई बैठक में प्रधानाचार्य मुरारी लाल निमेष, डॉ. सतेंद्र अशोक, डॉ. मनोज जाटव, एडवोकेट आनंद प्रकाश जाटव, बिजेंद्र सागर, मदन गौतम, डॉ. ऋषिपाल गौतम, हितेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।