फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG tour canceled due to Corona

कोरोना के चलते एडीजी का दौरा रद्द

Tue, 28 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
ADG tour canceled due to Corona
हस्तिनापुर। एडीजी का सोमवार को थाने में निरीक्षण था। जिसके लिए कई दिन से तैयारी की जा रही थी परंतु सोमवार को अचानक थाने के एसआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने से दौरा रद्द हो गया। इससे थाना पुलिस की सभी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

थाना पुलिस के पास कई दिन पहले ही एडीजी के निरीक्षण को लेकर सूचना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस तैयारियों में जुट गई थी। रिकॉर्ड रूम, जीडी, बंदी गृह, असलहा गृह, कार्यालय आदि दुरुस्त कर लिये। वहीं, सफाई व्यवस्था भी चाकचौबंद कर दी गई। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एडीजी के दौरे की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पूर्व थाने के एसआई देवेंद्र सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी थी। इसके बाद एडीजी का दौरा रद्द कर दिया गया। वहीं, पुलिस की तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया
एसआई देवेंद्र सिंह ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन मेरठ में नौ जुलाई को गए थे। वह 24 जुलाई को हस्तिनापुर पहुंचे। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। वह सोमवार को जांच कराने सीएचसी पहुंचे। वहां पहुंचकर कोरोना जांच कराई। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि एसआई देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। इस पर सीएचसी प्रभारी अंकुर त्यागी ने टीम के साथ सभी पुलिसकर्मियों का एंटीजन टेस्ट कराया। इसके साथ सैंपल लिये। इस पर सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed