{"_id":"66b91c3910ea93a9a4099544","slug":"adg-reviewed-the-preparations-for-the-police-recruitment-exam-meerut-news-c-29-1-smrt1037-127873-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एडीजी ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एडीजी ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
Mon, 12 Aug 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए। उन्होंने नए कानूनों के बारे में आ रही समस्याओं की जानकारी की। पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों व तैयारियों की समीक्षा की।
एडीजी शाम के समय पुलिस लाइन पहुंचे थे। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। कांवड़ यात्रा की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शराब, जुआ, सटटा, खनन व भू माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर मुकदमे दर्ज किए जाए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई करे।उन्होंने कहा कि शातिर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी कराई जाए। हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन कराया जाए। महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों की जांच व कार्रवाई को प्राथमिकता से ले। वाहन चोरों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। जिन मुकदमों का खुलासा नही हो सका है उन पर टीम बनाकर कार्रवाई की जाए।
बैठक में एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी अपराध प्रशांत कुमार व सभी सीओ तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे।