फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG Rajeev Sabharwal heard problems of complainants in Meerut, DM and SSP police stations

Meerut: एडीजी राजीव सभरवाल ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं, DM और SSP ने किया थानों का निरीक्षण

Sat, 26 Nov 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Nov 2022 01:51 PM IST
सार

समाधान दिवस पर मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने देहलीगेट थाना पहुंचे और निरीक्षण किया। वहीं एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने सरूरपुर थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
ADG Rajeev Sabharwal heard problems of complainants in Meerut, DM and SSP police stations
थाने में निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के देहली गेट थाने में शनिवार सुबह उस वक्त खलबली मच गई जब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और डीएम दीपक मीणा अचानक थाने में पहुंच गए। डीएम और एसएसपी थाने में तकरीबन एक घंटे मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव संबंधित रजिस्टर को भी चेक किया।

विज्ञापन


उधर थाने में साफ-सफाई ना होने पर डीएम व एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की है। डीएम व एसएसपी ने लावारिस वाहन और मुकदमा माल वादी में संबंधित वाहनों को निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। वहीं एडीजी राजीव सभरवाल सरूर पहुंचे और समाधान दिवस पर थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। एडीजी ने निकाय चुनावों, अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 

थाने में अधिकारियों को देख पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

समाधान दिवस के मौके पर देहलीगेट थाने पहुंचे डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को देखकर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने    लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: By Poll Election: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बोले-खतौली उपचुनाव में एकतरफा जीत करेंगे हासिल

एसएसपी ने थाने में रखे निकाय चुनाव संबंधित रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने थाने में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। वहीं डीएम और एसएसपी ने लावारिस वाहन और मुकदमा माल वादी में संबंधित वाहनों को निस्तारण करने के आदेश दिए है। साथ ही वाहनों से संबंधित मालिकों को नोटिस तामिल कराने के आदेश जारी किए हैं। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चोरी के मुकदमे में थाने में बंद आरोपी से पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक एसएसपी थाने में मौजूद रहे। उन्होंने लावारिस वाहनों की सूची ठीक ढंग से तैयार नहीं मिलने पर हेड मौहरिर को फटकार लगाई और  दो दिन के अंदर सूची तैयार कर भेजने का आदेश दिया।  इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

एडीजी ने थाने में सुनी लोगों की समस्याएं
एडीजी राजीव सभरवाल सरूर पहुंचे और समाधान दिवस पर थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। एडीजी ने निकाय चुनावों, अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। वहीं उनके साथ एसपी देहात केशव कुमार भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed