{"_id":"677d767ada4a3501f2001bd4","slug":"additional-lab-technician-on-duty-meerut-news-c-27-1-smrt1004-140174-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अधिक से अधिक संख्या में टीबी रोगियों को खोजने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों की जांच जल्दी हो। इसके लिए 12 अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है।
एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे विशेष अभियान में टीबी संभावित रोगियों के अधिक नमूने आने की संभावना है। इसी को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जांच की व्यवस्था दो पालियों में की गई है। पहली पाली सुबह आठ से दोपहर दो तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम सात बजे तक रहेगी।
दूसरी पली में मेडिकल कालेज अस्पताल बिजनौर में सुनील कुमार, सीएचसी स्योहारा में देवेंद्र कुमार, सीएचसी नहटौर में दक्ष कुमार, पीएचसी जलीलपुर में दीपक कुमार, पीएचसी किरतपुर में उपेंद्र कुमार, सीएचसी नगीना, हितेश कुमार, पीएचसी नूरपुर में शोभित कुमार, सीएचसी अफजलगढ़ में मनोज शर्मा ट्रू नाट मशीन से बलगम की जांच करेंगे।
विज्ञापन
पीएचसी धर्मनगरी में लक्की कुमार, पीएचसी समीपुर में विजय कुमार, सीएचसी धामपुर में निशांत, सीबी नाट मशीन से बलगम की जांच करेंगे।