फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actress Yuvika Chaudhary says that if the parents believe daughters will grow

अभिनेत्री युविका चौधरी बोली- मां-बाप विश्वास करेंगे तो ही आगे बढ़ेंगी बेटियां

Fri, 03 May 2019 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Actress Yuvika Chaudhary says that if the parents believe daughters will grow
फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए उन भरोसा करना होगा। मां-बाप बेटियों पर विश्वास करेंगे तो ही वे आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि वे खुद ऐसे क्षेत्र से हैं जहां बेटियों को इज्जत की दुहाई देकर बाहर भेजने से रोका जा सकता है, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें बढ़ने का हौसला दिया। 

विज्ञापन


अभिनेत्री युविका चौधरी अभिनेता प्रिंस नरूला के साथ शुक्रवार को श्रीराम कॉलेज में शुरू हुए फैशन स्पलैश 2019 में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह बड़ौत की रहने वाली हैं। अपने क्षेत्र में आकर अच्छा लगता है। कहा कि लड़कियां विजन लेकर चलें तो आगे बढ़ेंगी। फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए माता-पिता और रिश्तेदारों के विरोध का सामना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खासतौर से लड़कियों के साथ ऐसा होता है। वह खुद ऐसे क्षेत्र से हैं जहां इज्जत की खातिर बेटियों पर पाबंदियां लगाई जाती हैं। उनके पिता ने भी उनसे इस तरह का सवाल किया था, लेकिन मैंने पिता को पूरी तरह आश्वस्त किया।
विज्ञापन


युविका ने कहा कि माता-पिता जब तब बेटियों पर भरोसा नहीं करेंगे तब तक वे आगे नहीं बढ़ सकती। कुछ लोगों ने ऐतराज किया, लेकिन कामयाबी मिलने पर आज वही लोग उनसे मिलने को तरसते हैं। युविका चौधरी व प्रिंस नरूला बिग बॉस सीजन-9 में साथ रहे थे। युविका ओम शांति ओम, समर 2007, शौकीन, नॉटी 420 समेत फिल्में कर चुकी हैं, जबकि प्रिंस नरूला टीवी कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता अभियान को सराहा 
अभिनेत्री युविका चौधरी ने अमर उजाला के अभियान अपराजिता, 100 मिलियन इस्माईल्स का पोस्टर लांच किया। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कहा कि इसी तरह के जागरूकतापूर्ण अभियान से महिलाओं की दशा में सुधार आ रहा है। 

थिएटर करें और अभिनेताओं की बायोग्राफी पढ़ें युवा 
अभिनेता प्रिंस नरूला ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं को थिएटर से शुरुआत करनी चाहिए। साथ ही अभिनेताओं की बायोग्राफी पढ़ें। सोशल मीडिया के जरिए नए कलाकार सामने आ रहे हैं। असल प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुईं हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। सोशल मीडिया से ऐसी प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed