फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actor Nawazuddin Siddiqui sister died due to cancer

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन का निधन, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थीं शायमा तमशी

Sat, 07 Dec 2019 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Dec 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui sister died due to cancer
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तमशी सिद्दीकी का महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। लगभग आठ साल से उन्हें यह बीमारी थी।
विज्ञापन


फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तमशी सिद्दीकी पिछले आठ वर्ष से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी जूझ रही थीं। शनिवार को आखिरकार वह मौत से मात खा गईं। उपचार के दौरान महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार व कस्बे में शोक छा गया। अभिनेता के समर्थक, परिवार के शुभचिंतकों का उनके पैत्रक आवास बुढ़ाना में आवागमन शुरू हो गया। अभिनेता के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि देर रात के समय बहन के शव को लेकर बुढ़ाना पहुंचेगे।
 

सभी रिश्तेदारों को घटना से अवगत करवा दिया गया है। रविवार को सुबह दस बजे बहन के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि उनकी बहन का निकाहा बीती 26 जनवरी सन 2018 को जिला सहारनपुर निवासी फैसल से हुआ था। वर्तमान में वह अपने पति के साथ दिल्ली रह रही थीं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिका में है शूटिंग पर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी फिल्म की शूटिंग पर अमेरिका में व्यस्त हैं। घटना की सूचना उन्हें मिल गई है। वह 9 दिसंबर को बुढ़ाना आएंगे। बहन के इंतकाल की सूचना से वह बेहद आहत हुए हैं।


अंतिम दर्शन भी नही हुए नसीब
जीवन की व्यवस्ता भी अजीब होती है। किसी फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रिय बहन के अंतिम दर्शन भी नही कर सकेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में ही बहन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed