{"_id":"6ae605f8aa21e1c625097893","slug":"action-will-be-taken-against-those-operating-fake-instagram-accounts-meerut-news-c-72-1-mct1014-162010-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फेक इंस्टाग्राम आईडी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फेक इंस्टाग्राम आईडी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सीसीएसयू का इंजीनियरिंग संस्थान कॉलेज-हॉस्टल से करेगा निष्कासित
छात्र-छात्राओं के नाम बिना अनुमति पोस्ट करने पर प्रशासन सख्त,
फेक आईडी और कन्फेशन पेजों की जानकारी जांच के लिए साइबर सेल को भेजेगा संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोशल मीडिया पर फेक इंस्टाग्राम आईडी और कन्फेशन पेज बनाकर छात्र-छात्राओं के नाम बिना अनुमति पोस्ट करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम अभियंत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान (एससीआरआईईटी) प्रशासन ने इस मामले में अंतिम चेतावनी जारी की है। संस्थान ऐसे पेजों की पहचान कर उनकी जानकारी जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए साइबर सेल को भेजेगा। जांच में किसी विद्यार्थी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे कॉलेज और हॉस्टल दोनों से निष्कासित किया जा सकता है।
संस्थान प्रशासन के संज्ञान में इंस्टाग्राम पर संचालित कई फेक आईडी और कन्फेशन पेजों का मामला आया है। इन पेजों पर छात्र-छात्राओं के नाम बिना उनकी अनुमति के पोस्ट किए जा रहे हैं। इससे उनकी निजता और प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में छात्राओं की ओर से शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी पेजों की पहचान कर संबंधित जानकारी साइबर सेल को भेजी जाएगी, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पहचान होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
संस्थान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि फेक आईडी और कन्फेशन पेज संचालित करने वालों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। इसमें किसी छात्र या छात्रा की संलिप्तता प्रमाणित होने पर संस्थान के नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता और लागू नियमों के अनुसार कॉलेज के साथ हॉस्टल से भी निष्कासन किया जा सकता है। प्रशासन ने ऐसे पेज संचालित करने वालों को तत्काल गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विद्यार्थियों से एक-दूसरे की निजता, कॉलेज के अनुशासन और संस्थान की गरिमा का सम्मान करने की अपील की है। शुक्रवार तीस अक्तूबर को जारी सूचना को अंतिम चेतावनी बताते हुए कहा गया है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों को कार्रवाई से बचने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिना अनुमति फोटो और पोस्ट साझा करने की शिकायतों पर सीसीएसयू प्रशासन सख्त
इन पेजों पर विद्यार्थियों की बिना अनुमति फोटो और पोस्ट साझा किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में अंतिम चेतावनी जारी की। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आईडी और कन्फेशन पेज संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से कॉलेज के छात्र-छात्राओं के नाम और फोटो उनकी अनुमति के बिना पोस्ट किए जा रहे हैं। इससे संबंधित विद्यार्थियों की निजता और प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में छात्राओं की ओर से भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
-- -- -- -- -- --