फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against those found negligent at the examination centres.

Meerut News: परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 26 Nov 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those found negligent at the examination centres.
सीसीएसयू: परीक्षा से अनुपस्थित छात्रों का विवरण नहीं देने पर परिणाम घोषित करने में होगी देरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को हिदायत देते हुए कहा है कि परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। ऐसा न करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कई केंद्रों पर देखा गया है कि पंजीकृत परीक्षार्थियों की तुलना में अनुपस्थित छात्रों के रोल नंबर उपस्थिति पत्रक (डॉकेट) में दर्ज ही नहीं किए जाते और न ही अनुपस्थिति सूची में शामिल किए जाते हैं। इससे पंजीकृत छात्रों की संख्या, जमा हुई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और अनुपस्थित छात्रों की संख्या का मिलान नहीं हो पाता, जिसके कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। विश्वविद्यालय के निर्देश में साफ कहा गया है कि संबंधित विषय या प्रश्न-पत्र के लिए दी गई उपस्थिति सूची में उपस्थित परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर के साथ उत्तर पुस्तिका क्रमांक अंकित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अनुपस्थित छात्रों के सामने लाल स्याही से स्पष्ट रूप से अनुपस्थित लिखा जाए। यदि किसी पेपर में केवल एक ही छात्र पंजीकृत है, तब भी उसकी उपस्थिति या अनुपस्थिति की सूचना विश्वविद्यालय को अवश्य भेजी जाए। सीसीएसयू ने कहा है कि इस निर्देश का पालन न होने पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और परिणाम घोषणा में अनावश्यक देरी होगी। सभी केंद्रों से कहा गया है कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed