फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action should be taken under NSA against clerics opposing UCC law says BJP leader Vineet Sharda

UP: BJP नेता विनीत शारदा के तीखे बोल, UCC को लेकर मौलवियों के खिलाफ कही ये बात, मोदी-योगी को कहा राम-कृष्ण

Sat, 08 Jul 2023 07:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

भाजपा के फायरब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कुछ ऐसा कह डाला कि मुस्लिम समाज के लोगों और मौलवियों का पारा हाई हो सकता है। पढ़ें आखिर भाजपा नेता ने ऐसा क्या कह डाला।

 

विज्ञापन
Action should be taken under NSA against clerics opposing UCC law says BJP leader Vineet Sharda
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब विनीत शारदा ने एक बार फिर मंच से विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मौलवियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गौरक्षक आसिफ हत्याकांड: गोकशी के खिलाफ आंदोलन चलाने पर की थी बड़े भाई की हत्या, अब छोटे भाई को भी मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू में मंच से छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो मौलाना इस वक्त यूसीसी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है।

कहा कि यूसीसी का विरोध करने वाले मौलाना पर राजद्रोह के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यूसीसी का विरोध करने वाले मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने तक की भी बात कह डाली। विनीत शारदा की बात सुनने के बाद छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर विनीत शारदा की बातों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed