फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action on Haji Yakub Quraishi, expensive Mercedes Jaguar, hospital-school and land will be attached today

UP: हाजी याकूब पर बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज और जगुआर समेत महंगी गाड़ियां, हॉस्पिटल-स्कूल व जमीन आज होगी जब्त

Tue, 21 Mar 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Mar 2023 12:33 PM IST
सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस कर चुकी है। संपत्ति का आंकलन पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट पर हुआ है। जिले में 26 जगह याकूब की संपत्ति मिली है। इनमें 32 वाहन भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Action on Haji Yakub Quraishi, expensive Mercedes Jaguar, hospital-school and land will be attached today
हाजी याकूब व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 31 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। संपत्ति का आंकलन पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट पर हुआ है। जिले में 26 स्थानों पर हाजी याकूब की संपत्ति मिली है। इसमें 12 वाहनों को जब्त कर लिया गया है। वहीं बाकी की संपत्ति को आज जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हाजी याकूब की फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। इसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 को नामजद किया गया था। नवंबर 2022 में याकूब परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि गैंगस्टर के तहत याकूब कुरैशी की संपत्ति जब्त करने के लिए चिह्नित की जा रही थी। इसमें याकूब का हापुड़ रोड स्थित स्कूल, अस्पताल, मीट फैक्टरी, प्लॉट, सराय बहलीम स्थित दो मकान समेत अन्य जगहों पर संपत्ति चिन्हित की गई है। इनमें मर्सिडीज, जगुआर व अन्य चार पहिया व दो पहिया समेत 32 वाहन शामिल हैं। सीओ किठौर का कहना है कि सभी विभागों से रिपोर्ट आ गई है। आज जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, दो साल में 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के अंदर अवैध रूप से मीट की पैकेजिंग के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें 32 दोपहिया व चार पहिया वाहन भी शामिल हैं। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस चल व अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

सोनभद्र जेल में लिए याकूब के बयान
संपत्ति जब्तीकरण करने से पहले मेरठ पुलिस ने पूर्व मंत्री के सोनभद्र जेल में जाकर बयान लिए गए। पुलिस का दावा है कि अवैध रूप से धन अर्जित करके संपत्ति बनाई गई है। हालांकि याकूब के अधिवक्ताओं ने दोनों ही मुकदमों को गलत बताया है। याकूब के दोनों बेटे जमानत पर बाहर आ गए हैं।

फैक्टरी पर अभी नहीं होगी कार्रवाई
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि मंगलवार से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। याकूब की मीट फैक्टरी पर एमडीए की सील लगी है। फैक्टरी में कई साझेदार हैं, उसको अभी जब्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस की दस टीम बना दी हैं। अलग-अलग जगह पर संपत्ति है, जिसको जब्त करने में समय लगेगा। मीट फैक्टरी और गैंगस्टर की कार्रवाई पर याकूब पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में मजबूत पैरवी की है। याकूब के दोनों बेटों को जमानत मिली है, लेकिन पुलिस द्वारा 31 मार्च 2022 को दर्ज मुकदमे से जुड़े मजबूत साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए गए। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने याकूब के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि संगठित गैंग बनाकर अवैध मीट फैक्टरी चलती पकड़ी गई। इसके आधार पर ही कार्रवाई होगी।

याकूब परिवार को नोटिस भेजा 
डीएम द्वारा जब्तीकरण का आदेश करने के बाद पुलिस ने याकूब और उनके परिवार को नोटिस भेज दिया है। सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी का कहना है कि याकूब की अभी और भी संपत्ति बची है। फिलहाल जिसके आदेश हुए है, उसे जब्त करने के लिए पुलिस टीम बनाई है। याकूब कुरैशी की अरबों की संपत्ति मिली है। और संपत्तियों को चिह्नित करने का काम जारी है। 

2019 से निकाला याकूब का रिकॉर्ड 
पुलिस का दावा है कि वर्ष 2019 से याकूब की फैक्टरी पर सील लगी थी। इसके बावजूद फैक्टरी को गुपचुप तरीके से चलाया गया। इसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास है। अवैध तरीके्रसे धन अर्जित करके याकूब ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने इस मामले में 245 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed