फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action begins to seize Baddo's immovable property

बद्दो प्रकरण: कुर्की के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू, कोठी पर लगेगी पुलिस की सील

Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Action begins to seize Baddo's immovable property
मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर कुर्की के बाद अब पुलिस ने उसकी अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जब्तीकरण की फाइल डीएम ऑफिस भेज दी है। जल्द ही पुलिस बद्दो की कोठी पर सील लगाएगी। वहीं बद्दो की कोठी के ध्वस्तीकरण की फाइल कमिश्नर के यहां अटकी है।
विज्ञापन

28 मार्च 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस ने तीन महीने पहले पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी का सामान कुर्क कर दिया। 25 नवंबर 2020 को उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि बद्दो की अचल संपति जब्त करने के लिए गैंगस्टर 14 (ए) की कार्रवाई की गई है। इससे संबंधित फाइल डीएम कार्यालय भेज दी गई है। बद्दो की कोठी के अलावा कई अचल संपत्ति भी हैं।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण नहीं हुआ तो पुलिस दूसरी कार्रवाई
बद्दो की घेराबंदी के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। उसकी कोठी ध्वस्त कराने के लिए एमडीए से जांच कराई। एमडीए ने जांच के बाद फाइल कमिश्नर को भेज दी। वहां बद्दो की भाभी ने सुनवाई के लिए अपील डाली है। तीन तारीख लगने के बाद भी अभी निर्णय नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि अपील करने वाले ही सुनवाई पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की प्रक्रिया तेज
बद्दो की अचल संपत्ति जल्द जब्त की जाएगी। उसकी घेराबंदी के लिए पुलिस सभी कानूनी कार्रवाई करने में लगी है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed