फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acharya Saurabh Sagar Maharaj will go to the district jail tomorrow.

Meerut News: कल जिला कारागार जाएंगे आचार्य सौरभ सागर महाराज

Mon, 07 Sep 2026 04:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Acharya Saurabh Sagar Maharaj will go to the district jail tomorrow.
मेरठ। वर्षा योग कर रहे आचार्य सौरभ सागर महाराज आठ सितंबर को सुबह आठ बजे जिला कारागार पहुंचकर करीब दो हजार बंदियों को धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर के मंगलाचरण से होगी। इसके बाद जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा आचार्य को श्रीफल भेंट करेंगे। कार्यक्रम संयोजक कवि सौरभ जैन सुमन ने बताया कि जैन समाज की ओर से बंदियों के लिए एक दिन के सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। इसमें प्याज, लहसुन और जिमीकंद का प्रयोग नहीं होगा। सुरक्षा कारणों से आचार्य के साथ अधिकतम 30 लोगों को ही जेल में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने लोगों से जेल परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की। रिकॉर्डिंग के माध्यम से प्रवचन का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed