Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused who launched a life-threatening attack on a young man arrested

Meerut News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused who launched a life-threatening attack on a young man arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव भूनी निवासी संजीव पर घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले आरोपी गौरव त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हमला करने वाली लोहे की नाल भी बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
बीते 10 नवंबर को संजीव घर पर बैठा था। इसी बीच आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। विरोध करने पर आरोपी लोहे की नाल से उस जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था।पीड़ित के भाई सुनील ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी सरधना-बडौत रोड़ स्थित रजबहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लोहे की नाल बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed