फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused who fired at grocery merchant arrested

Meerut News: किराना व्यापारी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Accused who fired at grocery merchant arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी परवेज कुरैशी पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी शास्त्रीनगर निवासी साहिल उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

शास्त्रीनगर निवासी परवेज कुरैशी ने 22 अगस्त को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी किराना की दुकान है। आरोपी साहिल पर उसके 7 हजार रुपये उधार है। वह आरोपी से अपने पैसे वापस मांग रहा था। 22 अगस्त को पीड़ित ने आरोपी से पैसे मांगे थे। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पीड़ित बाल-बाल बचा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को फैसल मस्जिद कट के पास से गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed