फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused threatened the youth by sending voice recording for giving mobile worth of fifteen thousand in Meerut

मेरठ :15 हजार रुपये या मोबाइल न दिया तो जान से मार दूंगा, वाॅइस रिकार्डिंग भेजकर आरोपी ने युवक को दी धमकी

Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
सार

आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी शादाब उसके मकान के सामने आकर बैठ गया और राजा की पत्नी के साथ अश्लील बातें करने लगा।

विज्ञापन
accused threatened the youth by sending voice recording for giving mobile worth of fifteen thousand in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के तारापुरी निवासी युवक राजा के पास एक युवक ने व्हाट्सएप पर वाइस रिकार्डिंग भेजकर धमकी दी कि उसे 15 हजार रुपये या मोबाइल दे अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि धमकी देने वाला युवक उसके और उसकी पत्नी के साथ अश्लील बातें करके परेशान भी कर रहा है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


तारापुरी निवासी राजा के अनुसार बुधवार को उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग आई तो राजा ने आरोपी को फोन मिलाया। उसने कहा कि अगर मुझे 15 हजार रुपए नकद या मोबाइल नही दिलाया तो तुझे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन


तेरा कत्ल मुझ पर वाजिब हो गया है। तुझे मेरा अलावा कोई नही मार सकता। उसने कई अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है। आरोपी शादाब फिरोज नगर थाना लिसाड़ी गेट का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी शादाब उसके मकान के सामने आकर बैठ गया और राजा की पत्नी के साथ अश्लील बातें करने लगा। राजा की पत्नी ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।


राजा ने बताया कि आरोपी शादाब उसकी हत्या कर सकता है वह मामले की शिकायत एसएसपी से करेगा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed