{"_id":"60c0f9399546ab4bab5cb1a7","slug":"accused-threatened-the-youth-by-sending-voice-recording-for-giving-mobile-worth-of-fifteen-thousand-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ :15 हजार रुपये या मोबाइल न दिया तो जान से मार दूंगा, वाॅइस रिकार्डिंग भेजकर आरोपी ने युवक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ :15 हजार रुपये या मोबाइल न दिया तो जान से मार दूंगा, वाॅइस रिकार्डिंग भेजकर आरोपी ने युवक को दी धमकी
Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
सार
आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी शादाब उसके मकान के सामने आकर बैठ गया और राजा की पत्नी के साथ अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मेरठ के तारापुरी निवासी युवक राजा के पास एक युवक ने व्हाट्सएप पर वाइस रिकार्डिंग भेजकर धमकी दी कि उसे 15 हजार रुपये या मोबाइल दे अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि धमकी देने वाला युवक उसके और उसकी पत्नी के साथ अश्लील बातें करके परेशान भी कर रहा है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
तारापुरी निवासी राजा के अनुसार बुधवार को उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग आई तो राजा ने आरोपी को फोन मिलाया। उसने कहा कि अगर मुझे 15 हजार रुपए नकद या मोबाइल नही दिलाया तो तुझे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
तेरा कत्ल मुझ पर वाजिब हो गया है। तुझे मेरा अलावा कोई नही मार सकता। उसने कई अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है। आरोपी शादाब फिरोज नगर थाना लिसाड़ी गेट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी शादाब उसके मकान के सामने आकर बैठ गया और राजा की पत्नी के साथ अश्लील बातें करने लगा। राजा की पत्नी ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।
राजा ने बताया कि आरोपी शादाब उसकी हत्या कर सकता है वह मामले की शिकायत एसएसपी से करेगा। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।