{"_id":"62509c060ff6e5479f4fc6c2","slug":"accused-policeman-arrested-in-loot-case-meerut-news-mrt5837574132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपी नगर पुलिस ने सिपाही को जेल भेजा, लिस्ट डेढ़ साल पुरानी बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीपी नगर पुलिस ने सिपाही को जेल भेजा, लिस्ट डेढ़ साल पुरानी बताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के मामले में आरोपी सिपाही को जेल भेजा
मेरठ। महिला से मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए सिपाही ओमवीर को शुक्रवार में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही की सर्विस बुक भी देखी जा रही है ताकि पुराने मामले देखते हुए और कड़ी विभागी कार्रवाई भी की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाएगी। हाल ही में वसूली की लिस्ट वायरल करने का आरोप इसी सिपाही पर है। पुलिस इसे डेढ़ साल पुराना मामला बता रही है। एसएसपी इसकी जांच करा रहे हैं।
10 दिन पहले यह सिपाही टीपीनगर के किशनपुरा निवासी महिला से अवैध वसूली करने के लिए पहुंचा था। विरोध करने पर महिला से अभद्रता करते हुए हुए उनके बेटे से मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। बाद में ओमवीर ने मोबाइल लौटा दिया था। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी थी। इसमें सिपाही पर आरोप सही पाए गए।
एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। बृहस्पतिवार को टीपीनगर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर टीपीनगर विवेक शर्मा का कहना है कि वसूली की जो लिस्ट वायरल हुई थी, वह डेढ़ साल पुरानी है। यह लिस्ट इसी सिपाही ने वायरल की थी। वहीं दूसरी ओर, चर्चा यह भी है कि लिस्ट थाने के एक सब इंस्पेक्टर ने वायरल की है।