फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of taking possession of the house by writing a fake sale deed

फर्जी विक्रय पत्र लिखवाकर मकान पर कब्जे का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking possession of the house by writing a fake sale deed
सरधना। गांव नानू निवासी सोनिया पुत्र कर्म सिंह से फर्जी विक्रय पत्र लिखवाकर आरोपियों ने उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट कर उसके मकान से सामान निकालकर बाहर फेंक दिया और गेट पर ताला लगा दिया। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। पीड़िता ने सीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव नानू निवासी सोनिया ने बताया कि उसका पति कुछ दिन आपराधिक मामले में जेल में बंद था। पैरवी के लिए उसने गांव निवासी आरोपियों से दो लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने उससे 100 रुपये के स्टांप पर लिखवाकर रुपये देने की बात कही। आरोपी ने तहसील में ले जाकर उससे धोखाधड़ी से विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। बृहस्पतिवार को वह पति व बच्चों के साथ अपने घर पर थी। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध करने पर पति कर्म सिंह के साथ मारपीट की। आरोपियों ने मकान में रखा सभी सामान बाहर निकाल कर फेंक दिया। घर में रखे 40 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। वाद कोर्ट में चल रहा है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed