फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of taking out Rs 30,000 from pocket in bus arrested

Meerut News: बस में जेब से 30 हजार रुपये निकालने का आरोपी पकड़ा

Fri, 07 Nov 2025 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 07 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking out Rs 30,000 from pocket in bus arrested
मेरठ। बृहस्पतिवार रात बस में दिल्ली से मेरठ का रहे परतापुर के छज्जूपुर गांव निवासी सगीर अहमद की जेब से तीस हजार रुपये उड़ा दिए। जेब से रूपये निकलने की भनक लगने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। लोगों ने परतापुर तिराहे बस रोककर आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सगीर ने बताया कि बस में काफी भीड़ थी। मोदीनगर से एक युवक बस में चढ़ा और उनकी सीट के पास खड़ा हो गया। एक सवारी के बस से उतरने के बाद युवक उनके पास बैठ गया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान युवक ने उनकी पेंट की जेब में रखे तीस हजार रूपये निकाल लिए। सगीर को भनक लगी तो उन्होंने अन्य लोगों को बताया। यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। जेब से रुपये बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed