{"_id":"6047e1818ebc3ed4be2dbf63","slug":"accused-of-raping-and-firing-a-gunman-s-pistol-sent-to-jail-kithor-news-mrt529189878","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म व दरोगा की पिस्तौल छीनकर फायर करने का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म व दरोगा की पिस्तौल छीनकर फायर करने का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किए गए युवक द्वारा दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक किशोरी घर के नजरीक ही जंगल में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से बैठे गांव के एक युवक ने किशोरी को जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जब पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने लगी तो उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया। सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।