फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of pressurizing the candidate to return the form

प्रत्याशी पर पर्चा वापसी का दबाव बनाने का आरोप

Mon, 19 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing the candidate to return the form
प्रत्याशी पर पर्चा वापसी का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी बीडीसी की महिला प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी पर पर्चा वापसी का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसके इशारे पर पुलिस ने उनके देवर को शनिवार रात हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई और ग्रामीणों ने रोष जताया।
गांव कुंडा में रविवार को महाराज सिंह के आवास पर पंचायत हुई। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया निर्विरोध बीडीसी बनने के लिए पास के एक गांव के प्रत्याशी की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है। उसने कुंडा निवासी बीडीसी पद की प्रत्याशी कविता पत्नी जितेंद्र उर्फ फोनी पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया। इनकार करने पर प्रत्याशी के इशारे पर पुलिस ने शनिवार रात कविता के देवर आदेश को थाने में बिठा लिया।
विज्ञापन

घटना से कुंडा के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर आरोप लगाया कि पुलिस महिला प्रत्याशी का उत्पीड़न कर रही है। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो रविवार दोपहर पुलिस ने आदेश को छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि आदेश एक मुकदमे में वांछित था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed