फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of preparing fake documents to implicate

फंसाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कराने का आरोप

Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of preparing fake documents to implicate
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी आकाश ने थाने में दी तहरीर में नगर निवासी एक व्यक्ति पर उसके पिता को फंसाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के साथी टाइपिस्ट को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी आकाश ने तहरीर में बताया कि उसके पिता राकेश सैनी का मोहल्ला काबली गेट निवासी व्यक्ति से लेनदेन चलता रहता है। उसके पिता ने आरोपी से 8.5 लाख रुपये लिए थे। जिसमें से 5.5 लाख रुपये उसके पिता ने आरोपी को वापस कर दिए। लेनदेन के दौरान आरोपी ने उसके पिता से छह चेक लिए थे। उसके पिता पर 3 लाख रुपये बकाया रह गए थे। आरोपी धोखाधड़ी व बदनीयती से कुछ फर्जी कागज तैयार करा रहा था। उसके पिता ने अपने भाइयों व परिवारजनों की सहायता से आरोपी के साथी टाइपिस्ट को मय फर्जी कागजात के पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर में आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए पिता को सुरक्षा प्रदान करने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed