फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused of Murder are making pressure on witness woman for agreement

‘समझौता कर, नहीं तो 315 की गोली तेरे नाम’ गवाह महिला ने एसपी क्राइम से मांगी सुरक्षा

Thu, 20 Jun 2019 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jun 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
accused of Murder are making pressure on witness woman for agreement
डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम - फोटो : social media
मेरठ के सरूरपुर के झिटकरी गांव के बबलू हत्याकांड में महिला गवाह पर हत्यारोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। महिला ने एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि हत्यारोपियों ने कहा है कि ‘समझौता कर ले, नहीं तो 315 की गोली तेरे नाम की रखी है।’ 
विज्ञापन


झिटकरी निवासी सुमन ने बताया कि 12 फरवरी, 2018 को गांव हसनपुर रजापुर निवासी 50 हजार के ईनामी विपिन, अतुल, सुजीत ने ग्राम प्रधान संत सिंह उर्फ संतू की शह पर उसके पति बबलू की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

इससे पूर्व में यह लोग उसके भाई चेतन उर्फ भूरा और मां सावित्री देवी की भी हत्या कर चुके हैं। उसके देवर महेंद्र ने बबलू हत्याकांड में सभी हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। वह इस हत्याकांड की एकमात्र गवाह है। 

हत्यारोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। दबंगों ने अब उसके देवर महेंद्र को भी अपने साथ मिला लिया है। झिटकरी निवासी महेंद्र व शेखर पुत्रगण राजबल, ग्राम प्रधान संत सिंह, जगपाल सिंह, जगबीर, अंकित निवासीगण हसनपुर रजापुर व एक सिपाही उस पर दबाव बना रहे हैं। 

उसके देवर महेंद्र ने कहा है कि वह समझौता कर ले, नहीं तो 315 की गोली उसके नाम की रखी है। एसपी क्राइम ने बताया कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है। वहीं महिला को पहले से ही सुरक्षा दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed