फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of making obscene video and pressuring to evict from in-laws house

अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल से निकालने का दबाव बनाने का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of making obscene video and pressuring to evict from in-laws house
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुरालियों और उनके रिश्तेदारों पर ससुराल से निकालने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके इंकार करने पर आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे आठ वर्ष और पांच वर्ष है। बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। ससुराल के लोग जबरन उसे घर से निकालना चाहते हैं। उन्होंने रिश्तेदारों को उसे घर से निकालने के लिए एक लाख रुपये दिए। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और लगातार वायरल करने की धमकी दे रहा है। तंग आकर उसने बच्चों के साथ मिलकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी ने उसे मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने इंचौली थाने पहुंचकर रविंद्र, राहुल, अमर, नकुल, करुणा, शशि प्रिया को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed