फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of GST evasion of more than Rs 3 crore by creating a bogus firm

Meerut News: बोगस फर्म बनाकर की तीन करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of GST evasion of more than Rs 3 crore by creating a bogus firm
दौराला। राज्य कर विभाग के सरधना मंडल के उपायुक्त विजय पाल ने राज ट्रेडिंग कंपनी के मालिक गोल्डी शर्मा पर जीएसटी फ्रॉड का आरोप लगाया है। शॉप नंंबर 20 सकौती टांडा की यह फर्म कागजों पर एल्यूमिनियम स्क्रैप का कारोबार दिखाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करती रही। आरोप है की करीब तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई।
विज्ञापन


दौराना थाने पर दी गई तहरीर में उपायुक्त विजयपाल ने बताया कि वर्ष 2017 से लेकर 2019 में फर्म ने गाजियाबाद की बोगस कंपनियों से फर्जी खरीद दिखाई। बिना माल आए 16 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और 82 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाकर कर चुकाए बिना लाभ बांटा। जांच में फर्म का बोर्ड तक नहीं मिला। विभाग ने 3.10 करोड़ कर, दंड, ब्याज की मांग बनाई लेकिन वसूली शून्य रही।
विज्ञापन

इस पर पंजीकरण 2018 में रद्द कर दिया गया। विजय पाल की तहरीर पर दौराला पुलिस ने शनिवार को गोल्डी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच कर फ्रॉड करने वाले की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed