{"_id":"69fdf74d98eb1a72a208d994","slug":"accused-of-entering-the-shop-molesting-female-employees-looting-cash-and-jewellery-meerut-news-c-72-1-mct1011-152966-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, नकदी व जेवर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, नकदी व जेवर लूटने का आरोप
विज्ञापन
महिला दुकानदार ने एसएसपी से की शिकायत, आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड रोड पर स्पोर्ट्स ट्रॉफी के गोदाम में घुसकर बृहस्पतिवार दोपहर आठ आरोपियों लोकेश, राकेश , ममकेश, आकाश, राहुल, विकास व एक अन्य पर दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, मारपीट, 20 हजार रुपये,सोने की चेन और दो अंगूठी लूटने का आरोप है। दुकान मालिक ने मामले को लेकर शुक्रवार को एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की। एसएसपी ने शिकायत के बाद थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
सूरजकुंड रोड क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी ज्वेलर्स और स्पोर्ट्स ट्रॉफी की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में गोदाम बना रखा है। दुकान पर उनके दोनों बेटे बैठते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे दुकान के पीछे बने गोदाम में चार महिला कर्मचारी खाना खा रही थी। आरोप है कि हमलावर उक्त आरोपी जबरन गोदाम में घुस आए। आरोपियों ने गोदाम में घुसकर जमकर गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला कर्मचारियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के अलावा शिकायतकर्ता महिला व उसके बेटों को भी जमकर पीटा। दुकान में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित दुकानदार व कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --