फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of double homicide, girl shot dead

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने की युवती की गोली मारकर हत्या

Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of double homicide, girl shot dead
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद की नितिका का फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
दुबई में नौकरी कर रही युवती इन दिनों छुट्टी पर आई हुई थी घर
विज्ञापन

स्योहरा(बिजनौर)। बढ़ापुर क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे अश्वनी उर्फ जॉनी ने सोमवार को दिन दहाड़े गांव दौलताबाद में घर में घुसकर युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर हालत में युवती को मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती दुबई में नौकरी करती है और इन दिनों घर आई हुई थी। पुलिस घटना के पीछे एक तरफा प्यार को वजह मान रही है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी हरिओम शर्मा की 30 वर्षीय पुत्री नितिका आठ साल से दुबई में नौकरी कर रही थी और कुछ दिन पहले ही वह दुबई से अपने गांव आई थी। उसकी शादी तय होने वाली थी। बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी जॉनी की दौलतपुर में ननिहाल है और वह ननिहाल में ही रहकर पढ़ा है। इस दौरान उसकी दोस्ती नितिका से हो गई थी। सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे जॉनी हरिओम शर्मा के घर में घुसा व नितिका पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जॉनी पैदल जंगल के रास्ते से भाग गया। कई थानों की पुलिस ने जंगल की घेराबंदी करके जॉनी की तलाश शुरू कर दी है। गांववालों के मुताबिक जॉनी गांव में मामा के घर छिपा था।जौनी ने ही तीन दिन पहले बढ़ापुर के भाजपा नेता के भीम सिंह कश्यप के पुत्र राहुल व भतीजे कृष्णा को दावत के बहाने जंगल में ले जाकर गोली से उड़ा दिया था। इस मामले में जॉनी, उसके पिता, भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जॉनी की तलाश में जुटी थी, उसने एक और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed