फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of cheating kiln operator of Rs 2.25 lakh by pretending to be cyber cell commissioner arrested from Rajasthan

साइबर सेल कमिश्नर बताकर भट्ठा संचालक से 2.25 लाख की ठगी करने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating kiln operator of Rs 2.25 lakh by pretending to be cyber cell commissioner arrested from Rajasthan
मेरठ। साइबर सेल कमिश्नर बताकर ईंट भट्ठा संचालक से 2.25 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी निर्मल सिंह को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला प्रभात नगर निवासी वैभव बंसल का ईंट भट्ठा है। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पास अप्रैल माह में अनजान नंबर से कॉल आई और कॉलर ने ईंट खरीदने की बात की। इसके बाद भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन कर ओके करने के लिए कहा। इससे उनके खाते से 10 रुपये कट गए। आरोपी ने उनके खाते पर 20 रुपये भेज दिए। इसके बाद कहा कि भुगतान के तौर पर 19,990 रुपये भेज रहा हूं। क्यूआर कोड स्कैन कर ओके करो। वैभव को रकम प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरोपी ने कहा कि पेमेंट फंस गई है, दोबारा भेजने की कोशिश करता हूं। आरोपी ने उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित ने उसे स्कैन कर ओके किया तो उनके खाते से 19,990 रुपये कट गए। इसके बाद 10 बार उनके खाते से अलग-अलग धनराशि कटी। कुल 2.25 लाख रुपये आरोपी ने उनके खाते से निकाल लिए। इस पर पीड़ित ने फोन कर आरोपी से रकम वापस करने को कहा तो उसने धमकी दी कि मैं साइबर सेल कमिश्नर बोल रहा हूं, मामला निपटा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी राजस्थान के डीग जिले के थाना पहाड़ी गांव गंगोरा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गूगल से एक मोबाइल नंबर निकालकर ईंट खरीदने के बहाने साइबर ठगी की। उसने तीन मोबाइल नंबरों से बात की थी। इनमें से एक उसकी आईडी पर है और दो फर्जी आईडी पर खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed