फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of beating a car rider on Partapur bypass sent to jail

Meerut News: परतापुर बाइपास पर कार सवार को पीटने के आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 21 Apr 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a car rider on Partapur bypass sent to jail
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून बाईपास पर मामूली कहासुनी को लेकर कार सवार की पिटाई करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। चार दिन पूर्व कार और बाइक की हल्की टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने कार चालक का पीछा कर उसके साथ मारपीट कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


परतापुर पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह चार दिन पूर्व दिल्ली-देहरादून हाईवे से परतापुर की ओर अपनी कार से घर लौट रहे थे। सुभारती के पास उनकी कार एक बाइक से टकरा गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगे। और उन्हें भूड़बराल रजबहे के पास रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परतापुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को पकड़ लिया और चालान कर जेल भेज। हार्दिक कुमार निवासी ग्राम गागौर थाना झिंझाना जनपद शामली और हर्षित पाल निवासी ग्राम काबड़ौत, थाना कोतवाली शामली हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed