{"_id":"68a0ee06940690131f05b9bb","slug":"accused-of-attack-on-councilor-and-his-colleagues-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1010-138862-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद व उनके साथियों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद व उनके साथियों पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर दो में भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान और उनके दो साथी शैंकी चौहान, नीरज चौहान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अर्जुन निवासी जागृति विहार को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जागृति विहार निवासी वार्ड 45 के भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान का सेक्टर दो जागृति विहार में मिल्क पार्लर है। पार्लर के बराबर में उन्होंने अपना कार्यालय बना रखा है, जहां पर वह सुनवाई भी करते हैं। दो अगस्त को दिग्विजय अपने कार्यालय पर शाम को बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पास रोहित गुर्जर और जतिन भाटी का कॉल आया और मिलने की इच्छा जताई। पार्षद ने अपने कार्यालय में बुला लिया था। आरोप है कि रोहित गुर्जर, अरुण नागर, जतिन भाटी अपने साथियों के साथ आए थे और ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पार्षद अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए थे। एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।