{"_id":"69f8baab2ef861891c02ae05","slug":"accused-of-assault-after-being-held-hostage-for-demanding-the-outstanding-amount-for-the-land-sold-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105700-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेची गई जमीन के बकाया रुपये मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेची गई जमीन के बकाया रुपये मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नंगला राठी गांव में जमीन के लेन-देन को लेकर गांव निवासी बॉबी को बुलाकर मारपीट करने और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बॉबी प्रजापति ने बताया कि उसके पिता आत्माराम ने करीब डेढ़ साल पहले गांव निवासी अरुण को 200 गज जमीन 17 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि सौदे के तहत अरुण ने 10 लाख रुपये दे दिए थे, जबकि 7 लाख रुपये अभी बकाया हैं। बॉबी का आरोप है कि बाकी रकम देने के बहाने उसे रविवार देर रात बुलाया गया, जहां पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया।
जानकारी मिलने पर बॉबी की पत्नी पूजा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे बंधन मुक्त कराया। इसके बाद सोमवार को पीड़ित पक्ष रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति, राहुल और मोहित के नेतृत्व में दौराला थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने न केवल बकाया रकम देने से इन्कार किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --