फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Mohsin surrendered in court in Saharanpur and Afzal applied

UP: बंदर ने कोर्ट में किया सरेंडर, गैंगस्टर के मुकदमे में चल रहा था फरार, अब तक 13 जा चुके जेल

Mon, 29 Aug 2022 09:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 09:02 PM IST
सार

बंदर ने कोर्ट में सरेंडर किया है। वह गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहा था। वहीं अफजाल ने सरेंडर के लिए अर्जी डाल दी। 

विज्ञापन
Accused Mohsin surrendered in court in Saharanpur and Afzal applied
अदालत

विस्तार

गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे कबाड़ी मोहसिन उर्फ बंदर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि अफजाल ने सरेंडर के लिए अर्जी डाल दी है। वहीं, हाजी गल्ला की करोड़ों रुपये की कुर्क की गई संपत्ति पर 31 अगस्त को डीएम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


मेरठ में सोतीगंज के 18 कबाड़ियों के खिलाफ 15 अप्रैल को सदर बाजार थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में जीशान उर्फ पव्वा, मोहसिन उर्फ बंदर, साकिब उर्फ गद्दू, सोनू उर्फ तोतला, सुहैल उर्फ शीला, जावेद, अफजाल, जुनैद उर्फ जुन्नू, अरशद उर्फ लंगड़ा, साजिद, नौशाद उर्फ बिहारी, मोहसिन, सलीम उर्फ टरबो, साजिद उर्फ घोड़ा, आबिद, उजेर और परवेज उर्फ पहाड़ी शामिल थे। 13 आरोपी अब तक इस मामले में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन


अब मोहसिन उर्फ बंदर ने कोर्ट में सरेंडर किया है और अफजाल ने अर्जी दी है। वहीं, सदर निवासी मोहसिन पुत्र शमशुद्दीन, अफजाल पुत्र एहसान इलाही, साजिद पुत्र शमशुद्दीन और सलीम उर्फ टरबो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रामीणों में खौफ: छह दिन से गांव में पसरा सन्नाटा, हाथ नहीं आया इनामी कुख्यात, देखें दहशत की तस्वीरें

वहीं, कबाड़ी हाजी गल्ला पर भी सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस मामले में हाजी गल्ला द्वारा डीएम कोर्ट में पुलिस की कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। इस मामले में भी सुनवाई का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed